देश की खबरें | हरियाणा: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में एक महिला को दुष्कर्म के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जींद, चार फरवरी हरियाणा के जींद में एक महिला को दुष्कर्म के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने बार-बार ब्लैकमेल किये जाने से परेशान होने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

महिला दो बच्चों की मां थी।

उन्होंने बताया कि महिला ने कुछ दिन पहले बयान दर्ज कराया था, जिसके आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि घटना सदर थानाक्षेत्र के एक गांव की है।

उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय महिला को सोमवार दोपहर को संदिग्ध हालात में एक सरकारी अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए शहर के किसी अस्पताल ले जाने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि परिजन पीड़िता को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या से पहले महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले हंसराज उर्फ हंसा ने करीब दो वर्ष पहले उससे दुष्कर्म किया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घटना का अशलील वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने पीड़िता का यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी लगभग दो वर्ष से महिला का यौन शोषण कर रहा था।

सदर थाना में तैनात मामले के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी हंसराज के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर