देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब ने मादक पदार्थ नेटवर्क को तोड़ने के लिए बनाई बहुआयामी रणनीति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी सरकारें मादक पदार्थ तस्करों और तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रही हैं।

चंडीगढ़, 17 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी सरकारें मादक पदार्थ तस्करों और तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बहुआयामी रणनीति अपना रही हैं।

'मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा' पर दिन में हुए एक सम्मेलन में खट्टर ने भाग लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में कई अन्य मुख्यमंत्री और राज्य पुलिस प्रमुखों ने भी भाग लिया।

इस सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्चुअल तौर पर शामिल हुए थे।

कार्यक्रम में शाह ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई भी युवा स्वापक पदार्थों के प्रभाव में न आए और देश अवैध पदार्थों से मुक्त हो।

सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में 2,381 करोड़ रुपये के मूल्य के 1.40 लाख किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट होते हुए देखा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मादक पदार्थ रोधी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है, जिस पर जनता अपने इलाकों में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी देती है।

खट्टर ने कहा कि अब तक इस नंबर पर 5,542 कॉल आ चुकी हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा पार से हथियारों और हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोनों का प्रयोग किए जाने का जिक्र करते हुए सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से ड्रोन के पंजीकरण को अनिवार्य बनाने की मांग की।

वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए मान ने यह भी सुझाव दिया कि मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन रोधी तकनीक या जैमर लगाए जाएं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए प्रवर्तन-मुक्ति-रोकथाम (ईडीपी) की तीन-आयामी रणनीति अपनाई है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस रणनीति में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कानून को लागू करना, मादक पदार्थ का इस्तेमाल करने वाले पीड़ितों की लत छुड़ाना और सुरक्षा के माध्यम से कमजोर वर्गों, छात्रों, युवाओं और आम जनता तक मादक पदार्थों की पहुंच को रोकना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस साल 16 मई तक ड्रोन से की जाने वाली आपूर्ति में एक हजार किलोग्राम हेरोइन, 56 हथ गोले, 126 पिस्तौल और रिवॉल्वर, 11 एके-47 और अन्य राइफल व 9.5 किलो आरडीएक्स जब्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड