देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कम से कम 32 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम (हरियाणा), चार सितंबर हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कम से कम 32 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है और उसके पास से एक कार भी जब्त की गई है।

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात पलवल-टप्पल रोड पर अवरोधक लगाए गए। उन्होंने बताया, ‘‘जब सतीश अवरोधक पर पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सतीश को पकड़ लिया और उसके कब्जे से 23.50 किलोग्राम सुल्फा और 2.60 किलोग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि हिसार जिले में हांसी के रहने वाले सतीश के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जब्त किये गये मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 32 लाख रुपये आंकी गयी है।

सतीश को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान