देश की खबरें | हरियाणा पुलिस ने भाभी की हत्या करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घरेलू मुद्दे को लेकर अपनी भाभी की उसकी छह साल की बेटी के सामने गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 17 जून घरेलू मुद्दे को लेकर अपनी भाभी की उसकी छह साल की बेटी के सामने गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी जफर अख्तर (25) बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है। उसने पिछले शुक्रवार को खांडसा गांव में किराए के मकान में अपने भाई की पत्नी नूर सबा की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार अख्तर ने 12 जून को सबा और उसकी बेटी के साथ सेक्टर 10 निवासी अभय सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर लिया था।
अख्तर ने कमरा किराये पर लेते समय मालिक को अपना पहचान पत्र नहीं दिया था और कहा था कि वह अगले दिन अपना पहचान पत्र उपलब्ध करा देगा।
सिंह 13 जून को जब अख्तर का पहचान पत्र लेने कमरे में गए तो दरवाजे पर ताला लगा देखकर लौट आए। अगले दिन वह फिर गए।
इस बार सिंह को कमरे से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में सबा का शव बरामद किया।
मकान मालिक की शिकायत के बाद सेक्टर 37 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक टीम बिहार भेजी और सोमवार को अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और सबा उसके (अख्तर) भाई की मौत के बाद से उसके साथ रह रही थी।
हाल ही में दोनों सबा की बेटी के साथ गुरुग्राम आये थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर सबा का गला घोंटकर और उसके गले पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

