एजेंसी न्यूज

Haryana Road Accident: ट्रैवलर और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, सात लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में एक ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Haryana Road Accident: ट्रैवलर और ट्रक के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, सात लोग घायल
Photo Credits File

जींद, 27 जनवरी : हरियाणा के जींद में एक ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, जींद के उझाना गांव के निकट खनौरी की तरफ जा रही एक ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गये.

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. गढी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे उस समय हुई, जब एक ट्रैवलर दिल्ली से आठ सवारियां लेकर पंजाब के सगंरूर जिले के बहादरपुर जा रहा था.

उझाना गांव के पास दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुधं के कारण उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई.उन्होंने बताया कि ट्रैवलर में आठ सवारी थी. अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए. अधिकारी ने बताया कि ट्रैवलर में सवार सभी लोगों को 28 जनवरी को परिवार के ही एक शादी समारोह में शामिल होना था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).