हरियाणा: CBSE की 10वीं कक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाने वाली बच्ची अंजलि यादव की मां को उसके भविष्य की चिंता, जानें क्या कहा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली अंजलि यादव की मां ने कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वह अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च कैसे वहन करेंगी
CBSE Topper Anjali Yadav: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लाकर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली अंजलि यादव की मां ने कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वह अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च कैसे वहन करेंगी. अंजलि का परिवार गुजारा चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जब यादव को बधाई देने के लिए फोन किया, तो लड़की ने उन्हें अपनी वित्तीय कठिनाइयों के बारे में बताया, जिसके बाद पर उसे तुरंत 20 हज़ार रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति की पेशकश की गयी.
अंजलि ने बताया कि वह एक चिकित्सक बनना चाहती हैं। वह देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में पढ़ना चाहती हैं, लेकिन उनकी मां घर में कमाने वाली इकलौती सदस्य हैं. परिवार के पास जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा है, लेकिन अंजलि की मां उर्मिला का कहना है कि इससे परिवार की जरूरतें बमुश्किल ही पूरी हो पाएंगी. यह भी पढ़े: CBSE 10th Result 2022: यूपी के शामली की रहने वाली दीया नामदेव ने 10वीं में किया टॉप, हासिल किए 100% अंक
अंजलि के पिता अर्धसैनिक बल में कार्यरत थे, लेकिन 2010 में उनके साथ एक गंभीर दुर्घटना हो गयी. साल 2017 में उन्हें चिकित्सा आधार पर सेवाओं से छुट्टी दे दी गई हालांकि, उन्हें सामान्य भविष्य निधि से लगभग 10 लाख रुपये मिले, लेकिन उर्मिला का कहना है कि परिवार मुश्किल से अपने वित्त का प्रबंधन कर पाया है। अंजलि का छोटा भाई पांचवीं कक्षा में पढ़ता है.
अंजलि की मां ने कहा, ''इस थोड़े से पैसों के साथ गुजारा करना बेहद मुश्किल है। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री साहब से हमारी खराब स्थिति के बारे में बात की उर्मिला ने ''पीटीआई-'' को बताया, ''अपने घर की खराब वित्तीय स्थिति बताने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से छात्रवृत्ति की घोषणा करने के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

