एजेंसी न्यूज

Haryana: हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद खेल विभाग छोड़ा

यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है.

Haryana: हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद खेल विभाग छोड़ा
Sports Minister Sandeep Singh (Photo Credits: Instagram)

चंडीगढ़, 1 जनवरी : यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है. राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ.

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह (36) पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया गया है. मंत्री द्वारा कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने एक समिति का गठन किया था. मंत्री ने शिकायत में दावा किया था कि कोच ने उनकी छवि खराब की है. यह भी पढ़े : पलामू: ‘आदमखोर’ तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन से की जा रही है निगरानी

सिंह ने कहा कि जब तक समिति अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक वह नैतिकता के आधार पर अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं. मंत्री ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कोच द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).