देश की खबरें | हरियाणा : जींद में व्यक्ति की हत्या, कुत्तों ने शव क्षत-विक्षत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के सिवाहा गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला जिसे कुत्तों ने कथित तौर पर क्षत-विक्षत कर दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जींद (हरियाणा), 27 जून, जींद जिले में सदर थाना क्षेत्र के सिवाहा गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला जिसे कुत्तों ने कथित तौर पर क्षत-विक्षत कर दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई वजीर की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि सिवाहा निवासी सत्यवान (45) का शव मंगलवार को गांव की चौपाल के पिछले हिस्से में मिला था। उसने बताया कि मौके से खून से सनी ईंटे भी मिली हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक रवि खुंडिया, सदर थाना के प्रभारी संजय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
उसने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि सत्यवान को गांव के ही मंजीत और तलौडा गांव निवासी शीलू के साथ शराब पीते देखा गया था एवं उनके बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई थी।
सदर थाना के प्रभारी संजय ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

