देश की खबरें | हरियाणा : पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र, चार जून हरियाणा में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान चीका के पास बहल गांव के विक्रम के रूप में हुई है, जिसे पिहोवा पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

पिहोवा थाना के प्रभारी (एसएचओ) कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पांच साल की बच्ची से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर देख कर उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए उसे पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया जाएगा।

इससे पहले दिन में, बड़ी संख्या में लोगों ने कैथल-अंबाला मार्ग को जाम कर दिया और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now