देश की खबरें | हरियाणा: दुकान में घुसे लुटेरों ने जौहरी के बेटे को गोली मारी, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बावल कस्बे के कटला बाजार में सोमवार को तीन नकाबपोश लोगों ने एक जौहरी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी दुकान से नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रेवाड़ी, 11 नवंबर बावल कस्बे के कटला बाजार में सोमवार को तीन नकाबपोश लोगों ने एक जौहरी के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी दुकान से नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार, तीन नकाबपोश लुटेरे सुबह करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोमल ज्वेलर्स नामक दुकान पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि एक लुटेरे ने आभूषण दुकान के मालिक प्रीतम सिंह के बेटे हितेंद्र सोनी पर पिस्तौल तान दी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी कुछ नकदी और आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र श्योराण और बावल थाना प्रभारी निरीक्षक लाजपत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
हितेंद्र का बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
डीएसपी श्योराण ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हमारी कई टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)