देश की खबरें | हरियाणा: वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने वाहन चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नूंह (हरियाणा), तीन जनवरी पुलिस ने वाहन चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से एक चोरी की कार, तीन देसी पिस्तौल, आठ कारतूस, तीन मास्टर चाबियां और दो नकली नंबर प्लेट जब्त की गई।
पुलिस ने कहा कि इन चारों के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुल 75 मामले दर्ज किए गए।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान जयमत गांव निवासी इकराम उर्फ अकरम (30), अजरुद्दीन उर्फ अजरू (30) और नूंह के रिहट गांव निवासी सदरुद्दीन उर्फ सदर (24) तथा आजाद (26) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि इकराम उस गिरोह का सरगना है जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में सक्रिय था।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को सोमवार देर रात गुरनावत रेलवे पुल के नीचे से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे कोई अन्य अपराध करने की योजना बना रहे थे।
उन्होंने कहा कि अजरुद्दीन उर्फ अजरू के खिलाफ वाहन चोरी के दस मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)