देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने खेल विश्वविद्यालय बनाने संबंधी विधेयक वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा ने खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी एक विधेयक को ‘‘केन्द्र की कुछ आपत्तियों’’ के बाद सोमवार को वापस ले लिया।

चंडीगढ़, आठ मार्च हरियाणा विधानसभा ने खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी एक विधेयक को ‘‘केन्द्र की कुछ आपत्तियों’’ के बाद सोमवार को वापस ले लिया।

इस विधेयक के तहत सोनीपत के राई में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना था।

हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज ने सितम्बर, 2019 में घोषणा की थी कि इस प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति (चांसलर) कपिल देव होंगे।

खेल मंत्री संदीप सिंह ने सदन में एक प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विधेयक को वापस लेते हुए कहा गया कि राज्य सरकार ने केन्द्र की सलाह पर इस पर पुनर्विचार करने का फैसला किया है।

चर्चा में हिस्सा लेते हुए, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि हालांकि राज्य सरकार विधेयक वापस लेने के लिए सक्षम है, लेकिन इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय में किसी भी नियुक्ति की कानूनी स्थिति को सार्वजनिक किये जाने की आवश्यकता है।

इस पर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट किया कि अब तक कोई नियुक्ति नहीं की गई थी।

उन्होंने कहा कि राई में खेल विश्वविद्यालय पर केन्द्र की आपत्ति को दूर किया जायेगा और इसके बाद एक अन्य विधेयक लाया जायेगा।

हरियाणा विधानसभा ने अगस्त, 2019 में विधेयक पारित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\