एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने किया 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से 16 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश जारी किए।

देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने किया 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़, एक सितंबर हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से 16 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश जारी किए।

रोजगार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वरिंदर सिंह कुंडू को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

जी अनुपमा, मुख्य प्रशासक, व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा, नयी दिल्ली और अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विजयेंद्र कुमार, प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड को प्रमुख सचिव, सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

टी एल सत्यप्रकाश, महानिदेशक और विशेष सचिव, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, महानिदेशक, शहरी संपदा, हरियाणा और ड्रोन इमेजिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स ऑफ हरियाणा लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रबंध निदेशक, हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम, गन्नौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डॉ शालीन, विशेष सचिव, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग तथा प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा और प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड का दायित्व दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).