देश की खबरें | आईटीओ बैराज के गेट को लेकर हरियाणा सरकार ने एक अधिकारी को किया निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने दिल्ली के आईटीओ बैराज के गेट को जाम करने के मुद्दे पर तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट के बाद बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया जबकि तीन अधिकारियों के विरूद्ध आरोपपत्र जारी किया।

चंडीगढ़, नौ अगस्त हरियाणा सरकार ने दिल्ली के आईटीओ बैराज के गेट को जाम करने के मुद्दे पर तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट के बाद बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को निलंबित कर दिया जबकि तीन अधिकारियों के विरूद्ध आरोपपत्र जारी किया।

बुधवार को यहां जारी सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘जांच समिति की रिपोर्ट के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य से गुजर रही यमुना नदी में अत्यधिक जलस्तर से आयी बाढ़ के दौरान कर्तव्य में लापरवाही को लेकर सिंचाई विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।’’

जुलाई में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के आईटीओ बैराज के गेट जाम होने की जांच के लिए दो सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति बनायी थी।

राज्य सरकार ने बयान में कहा है, ‘‘यह समिति बाढ़ के दौरान आईटीओ यमुना बैराज के चार गेट के जाम होने के मामले की जांच के लिए बनायी गयी थी।’’

उसने कहा कि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संदीप तनेजा को निलंबित कर दिया गया है जबकि अधीक्षण अभियंता तरूण अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) मनोज कुमार, और उपसंभागीय अधिकारी (एसडीओ) मुकेश कुमार के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने के आदेश दिये गये हैं। ये यमुना बैराज पर तैनात थे।

यमुना नदी पर 552 मीटर लंबे आईटीओ बैराज के 32 गेट हरियाणा के सिंचाई विभाग के नियंत्रण में हैं। पिछले महीने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया था कि गाद जमा हो जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में हरियाणा सरकार के प्रबंधन वाले बैराज के गेट जाम हो गये।

उसने सुझाव दिया था कि गेट के रखरखाव का काम अधिक प्रभावी प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को सौंप दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\