देश की खबरें | हरियाणा के किसानों ने धान की खरीद में हो रही देरी का विरोध किया, राजमार्ग को बंद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अम्बाला जिले में किसानों ने चिन्हित स्थानों पर सरकार की एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर धान की खरीद नही किये जाने के विरोध में दो राजमार्गों पर परिचालन ठप कर दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अम्बाला, 30 सितंबर हरियाणा के अम्बाला जिले में किसानों ने चिन्हित स्थानों पर सरकार की एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर धान की खरीद नही किये जाने के विरोध में दो राजमार्गों पर परिचालन ठप कर दिया ।

किसानों के सड़क जाम करने के कारण अम्बाला हिसार एवं अम्बाला जगाधरी राजमार्गों पर यातायात बाधित हो गया ।

यह भी पढ़े | हाथरस गैंगरेप मामले की जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सैकड़ों की तादाद में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों एवं ट्रॉलियों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया और धरने पर बैठ गये ।

उनलोगों ने अम्बाला हिसार राजमार्ग को शहर के निकट एवं अम्बाला जगाधरी राजमार्ग को साहा गांव के निकट जाम कर दिया ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: क्या एक बार फिर कामयाब होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोशल इंजीनियरिंग? क्या फिर मिलेगा वोट बैंक का साथ?.

पुलिस ने राजमार्ग के यातायात को ​वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ दिया है । पुलिस ने बताया कि विभिन्न अनाज मंडियों एवं राजमार्गों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है ।

भारतीय किसान युनियन नेता सुखविंदर सिंह जलबेरा एवं रमेश राणा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से किसान अम्बाला के विभिन्न अनाज मंडियों में धान की फसल लेकर आ रहे हैं ।

उन्होंने दावा किया कि उनके उत्पाद खरीदे नहीं जा रहे हैं और यह अनाज मंडियों में खुले में पड़ा हआ है ।

प्रदेश के कुरूक्षेत्र जिले में किसानों ने विभिन्न मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया और धान की खरीद में देरी का आरोप लगाया । किसानों ने यह भी कहा कि सरकारी विभागों एवं सरकारी एजेंसियों में समन्वय की कमी है ।

राज्य सरकार ने करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र एवं यमुनानगर में खरीद रविवार को शुरू कर दी जबकि अन्य जिलों में खरीद मंगलवार को शुरू हुयी है ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि खरीद की प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जायेगा ।

मुख्यमंत्री ने सरकारी एजेंसियों से खरीदे हुए धान मंडियों से बुधवार से उठाने के लिये कहा है ।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\