देश की खबरें | हरियाणा: किसानों ने सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसानों ने धान की खरीद में देरी और सरकारी विभागों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय नहीं होने का आरोप लगाते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की विभिन्न मंडियों में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कुरुक्षेत्र, 29 सितंबर किसानों ने धान की खरीद में देरी और सरकारी विभागों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय नहीं होने का आरोप लगाते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की विभिन्न मंडियों में लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया।

खरीद प्रक्रिया में समस्याओं को लेकर करनाल जिले में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर RJD की कांग्रेस अपील, हठधर्मिता छोड़ें.

राज्य सरकार ने रविवार को करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में खरीद की शुरुआत की जबकि अन्य जिलों में यह प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को शाम में कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, दोषियों को फांसी देने की मांग की.

खट्टर ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि अगर कोई किसान मंडी में 10 प्रतिशत अधिक धान लाता है तो उसे भी खरीदा जाए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 25 क्विंटल की सीमा को बढ़ाकर 33 क्विंटल कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने खरीद करने वाली एजेंसियों से कहा कि खरीदा हुआ धान बुधवार से उठा लिया जाए।

उन्होंने कपास, मूंग, मक्का और बाजरे की खरीद की भी समीक्षा की।

इससे पहले दिन की शुरुआत में आक्रोशित किसानों ने कुरुक्षेत्र, पीपली, पेहोवा और लाडवा में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर