एजेंसी न्यूज

Lockdown Extended in Haryana: हरियाणा में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन को 28 जून तक के लिए बढ़ाया

आदेश के मुताबिक, राजय में अभी स्विमिंग पूल एवं स्पा बंद ही रहेंगे जबकि क्लब हाउस, रेस्त्रां और गोल्फ कोर्स के बार 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं. आदेश में कहा गया, '' कोविड संक्रमण के नए मामलों एवं संक्रमण की दर में कमी आयी है.

Lockdown Extended in Haryana: हरियाणा में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन को 28 जून तक के लिए बढ़ाया
मनोहर लाल खट्टर (Photo Credits-PTI)

चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) सरकार ने रविवार को कोविड-19 (Covid-19) लॉकडाउन (Lockdown) में एक और सप्ताह का विस्तार देते हुए इसे 28 जून तक बढ़ा दिया. हालांकि, शादी समारोह और अंतिम संस्कार पर लागू पाबंदियों में ढील देने की भी घोषणा की है. कार्यालय भी अब पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे. Lockdown Extended in Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कुछ छूट के साथ लॉकडाउन को 21 जून तक के लिए बढ़ाया

मुख्य सचिव विजयी वर्धन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कोविड बचाव नियमों का सख्ती से पालन करते हुए शादी समारोह और अंतिम संस्कार में अब 50 तक मेहमान शामिल हो सकते हैं. पहले यह संख्या 21 तक सीमित थी.

इसके मुताबिक, कारपोरेट कार्यालय को पूरी क्षमता से संचालित किया जा सकता है. हालांकि, इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों समेत अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना होगा. साथ ही कार्यालयों को नियमित तौर पर सेनेटाइज करना होगा.

आदेश के मुताबिक, राजय में अभी स्विमिंग पूल एवं स्पा बंद ही रहेंगे जबकि क्लब हाउस, रेस्त्रां और गोल्फ कोर्स के बार 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं.

आदेश में कहा गया, '' कोविड संक्रमण के नए मामलों एवं संक्रमण की दर में कमी आयी है. हालांकि, कोविड महामारी की रोकथाम के मद्देनजर बचाव एवं सावधानी उपायों को जारी रखते हुए 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' को एक और सप्ताह के लिए विस्तार दिया गया है जोकि राज्य में 21 जून सुबह पांच बजे से 28 जून सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा.''

हरियाणा सरकार ने सातवीं बार लॉकडाउन को विस्तार देने की घोषणा की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).