देश की खबरें | हरियाणा: मकान में आग लगने से हुआ धमाका; विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले में एक मकान में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसके कारण वहां रखी विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर हरियाणा के सोनीपत जिले में एक मकान में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसके कारण वहां रखी विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की है और अपने घर के एक कमरे में विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में इरफान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इरफान ने कमरे में पोटाश के साथ मिश्रित सल्फर रखा हुआ था, जो विस्फोटक सामग्री है। धमाके में लोहे का शटर कई फुट दूर जाकर गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई सड़क से नहीं गुजर रहा था। कमरे में रखी एक मेज और प्लास्टिक की कुर्सी जल गयी।’’

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त इरफान का परिवार दूसरे कमरे में था।

यह पूछे जाने पर कि क्या विस्फोटक सामग्री का भंडारण अवैध तरीके से पटाखे बनाने के लिए किया गया था, पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्तार के पूछताछ करने के बाद ही सामग्री के भंडारण का वास्तविक उद्देश्य पता चल पाएगा।’’

उन्होंने बताया कि इरफान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और अन्य प्रावधानों के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी