देश की खबरें | हरियाणा: कदाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में कार्यकारी अभियंता निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कदाचार और पद का दुरुपयोग करने के आरोपों में एक कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया है।
अंबाला, एक जुलाई हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कदाचार और पद का दुरुपयोग करने के आरोपों में एक कार्यकारी अभियंता को निलंबित कर दिया है।
मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अंबाला छावनी के एक प्रतिष्ठित फीनिक्स क्लब द्वारा यमुनानगर स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल पर लगाए गए कदाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों के बाद मंत्री ने उन्हें निलंबित कर दिया।
बयान में कहा गया कि सेंट्रल फीनिक्स क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र खन्ना ने मामले को उजागर करते हुए मंत्री को शिकायत सौंपी थी।
गोयल यमुनानगर के जगाधरी में तैनात थे और उनके पास नारायणगढ़ उपविभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।
इसमें कहा गया, ‘‘सोमवार शाम को हरीश गोयल अनुचित पोशाक, विशेषकर शॉर्ट्स पहनकर क्लब परिसर में पहुंचे और क्लब में प्रवेश करने का प्रयास किया। क्लब के स्थापित नियमों के अनुसार, इस तरह के परिधानों पर सख्त प्रतिबंध है। क्लब के दो कर्मचारियों ने विनम्रतापूर्वक उन्हें ड्रेस कोड नीति के बारे में बताया और सभी सदस्यों और मेहमानों के लिए लागू मानक प्रक्रिया के अनुसार उन्हें प्रवेश से मना कर दिया। ’’
बयान में कहा गया, ‘‘नियमों को मानने की बजाय गोयल ने अभद्र व्यवहार किया और नियमों को लागू करने वाले कर्मचारियों पर गुस्सा जताया। इसके बाद उन्होंने बदला लेने के लिए जानबूझकर क्लब की बिजली आपूर्ति काट दी, जिससे क्लब के संचालन और उसके सदस्यों को अनावश्यक परेशानी और व्यवधान का सामना करना पड़ा।’’
ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि यह गंभीर मामला है और सरकारी कर्मचारी का ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।
उन्होंने अधिकारी के तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

