देश की खबरें | हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल डेंगू से पीड़ित, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल को डेंगू से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यमुनानगर, 29 सितंबर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल को डेंगू से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंत्री की हालत में सुधार हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बुधवार को अस्पताल जाकर मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

डॉ दहिया ने बाद में कहा कि मंत्री को बुखार आ रहा था और जांच में उनके डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रही थी जिसके बाद उन्हें मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्री की प्लेटलेट्स में वृद्धि हुई है और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।’’

गौरतलब है कि हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विज को सोमवार रात नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

पिछले साल, विज कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। पिछले महीने उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद वह लगभग एक सप्ताह तक चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now