देश की खबरें | हरियाणा : कांग्रेस का भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव बृहस्पतिवार को विपक्षी विधायकों के सदन से बहिर्गमन के बाद ध्वनिमत से खारिज हो गया।
चंडीगढ़, 22 फरवरी हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव बृहस्पतिवार को विपक्षी विधायकों के सदन से बहिर्गमन के बाद ध्वनिमत से खारिज हो गया।
अविश्वास प्रस्ताव पर चली करीब चार घंटे की बहस के बाद कांग्रेस सदस्यों ने मुख्यमंत्री के जवाब को लेकर असंतोष जताया और सदन से बहिर्गमन किया। इसके बाद प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रस्ताव के अस्वीकार होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा पेश यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव था।
करीब तीन साल पहले कांग्रेस ने अब रद्द हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के बीच भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो सदन में गिर गया था।
हरियाणा के 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हैं जबकि सहयोगी जजपा के 10 विधायक हैं। छह निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी सत्तारूढ़ गठबंधन को समर्थन है।
सदन में मुख्य विपक्षी कांग्रेस के 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का एक सदस्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

