देश की खबरें | हरियाणा: चार अगस्त को भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्ननोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, दो अगस्त हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के 'क्रॉस वोटिंग' करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई भाजपा में शामिल होने से पहले विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।

बिश्नोई ने भी मंगलवार को संकेत दिए कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट।''

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ''नयी शुरुआत करने से मत डरिए। इस बार कुछ बेहतर करने का मौका है।''

हाल के हफ्तों में, बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें की थीं।

एक हफ्ते पहले बिश्नोई ने नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की थी। दस जुलाई को बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने उनकी जमकर तारीफ की थी।

कांग्रेस ने पिछले महीने बिश्नोई (53) को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा गर्म है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\