देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने यमुना पर आप के आरोपों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनके राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार जानबूझकर औद्योगिक कचरे को यमुना में बहाने को बढ़ावा दे रही है।

चंडीगढ़, 27 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनके राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार जानबूझकर औद्योगिक कचरे को यमुना में बहाने को बढ़ावा दे रही है।

सैनी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि निराधार आरोप लगाना और दूसरों पर दोष मढ़ना उनकी आदत है। सैनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केजरीवाल को बेबुनियाद आरोप लगाने और फिर भाग जाने की आदत है। एक कहावत है-थूको और भाग जाओ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा सोनीपत से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करता है, जिसका निरीक्षण कोई भी कर सकता है कि हम दिल्ली को किस तरह की आपूर्ति कर रहे हैं।’’

सैनी ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (दिल्ली में आप सरकार से) उनके मुख्य सचिव को भेजने को कहा है। मैं भी अपने मुख्य सचिव से पानी की गुणवत्ता की जांच करने को कहूंगा।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘आप’ दिल्ली में अक्सर पानी की कमी की बात करती है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की तरफ से कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पानी की कोई कमी नहीं है। अगर कोई कमी है, तो वह उनकी इच्छा शक्ति है...उनका जल वितरण ठीक नहीं है। पिछले 10 वर्षों से वह (केजरीवाल) जल का उचित वितरण सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं।’’

सैनी ने कहा, ‘‘उन्होंने (केजरीवाल) मुफ्त पानी देने की बात की थी...हालांकि, पिछले 10 वर्षों से (आप के) सत्ता में रहने के बावजूद, केजरीवाल दिल्ली की जल वितरण प्रणाली में सुधार करने में नाकाम रहे। दिल्ली के लोग अशुद्ध पानी पीने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि केजरीवाल एक प्रणाली विकसित करने में विफल रहे हैं।’’

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा पर यमुना में ‘‘जानबूझकर’’ औद्योगिक अपशिष्ट डालने का आरोप लगाया। वहीं, केजरीवाल ने भी हमला करते हुए कहा कि भाजपा नदी में ‘‘जहर’’ मिलाकर लोगों को मारने की कोशिश कर रही है।

आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली की जल आपूर्ति को जानबूझकर बाधित कर रही है, क्योंकि राजधानी में विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘गंदी राजनीति’’ करते हुए दिल्ली के लोगों को प्यासा रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग यह पानी पीएंगे तो कई लोग मर जाएंगे। क्या इससे ज्यादा घिनौना कुछ हो सकता है?’’

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पानी में जो जहर मिलाया जा रहा है, उसे जल शोधन संयंत्रों में भी साफ नहीं किया जा सकता। दिल्ली के लोगों को बचाने के लिए कई इलाकों में पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी