देश की खबरें | हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी पंजाब के सुनाम पहुंचे, शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पंजाब के सुनाम शहर का दौरा किया।
चंडीगढ़, 31 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पंजाब के सुनाम शहर का दौरा किया।
सुनाम, शहीद उधम सिंह का जन्मस्थल है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सैनी ने शहीद उधम सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महान स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मुलाकात भी की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी सैनी के साथ मौजूद थे।
इससे पहले, सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शहीद उधम सिंह का साहस, बलिदान और मातृभूमि के प्रति उनका अटूट प्रेम देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र शहीद उधम सिंह के अदम्य साहस का सदैव ऋणी रहेगा।
शहीद उधम सिंह ने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए मार्च 1940 में माइकल ओ'डायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उस समय ओ’डायर अविभाजित पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे। उधम सिंह को ओ'डायर की हत्या के लिए 31 जुलाई 1940 को लंदन की पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

