एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा : महिला को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने को लेकर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को अगवा कर तीन लोगों ने महिला से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा : महिला को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने को लेकर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

जींद, 11 जनवरी हरियाणा के जींद में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को अगवा कर तीन लोगों ने महिला से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जींद शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता और उसके बेटे का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और फिर यमुना नदी के समीप महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला थाने की जांच अधिकारी सुमन ने बताया आरोपियों ने महिला और उसके बेटे को घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि छह जनवरी की देर रात को कैथल के पाई गांव के रहने वाले कृष्ण और दो अन्य लोग उसके घर आए और धमकी देकर उसके बेटे व उसे अपने साथ ले गए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने यमुना नदी पार करने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दावा किया कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी कृष्ण को नामजद कर दो अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण करने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).