देश की खबरें | हरियाणा: भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे को लेकर एक दिवसीय उपवास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा की हरियाणा इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवादास्पद सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 19 दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा की हरियाणा इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विवादास्पद सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास किया।

हालांकि, भाजपा नेताओं को फतेहाबाद और करनाल में कृषि कानूनों को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा।

फतेहाबाद के पपीहा पार्क के पास काले झंडे थामे हुए किसानों ने पुलिस बैरिकेड पार करके पार्टी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने कहा कि किसानों के विरोध के चलते भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच अपने उपवास स्थल को स्थानांतरित किया।

करनाल में किसानों के एक समूह ने भाजपा नेताओं के उपवास स्थल के पास ही विरोध-प्रदर्शन किया।

हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि कुछ ''अनियंत्रित व्यक्ति'' इसमें लिप्त थे, जोकि निंदनीय है।

राज्य के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने भिवानी में कहा कि हरियाणा के किसान एसवाईएल नहर के निर्माण की मांग कर रहे हैं और राज्य को पंजाब से उसके हिस्से का नदी का पानी मिलना ही चाहिए।

रोहतक में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि एक दिवसीय उपवास का उद्देश्य पंजाब सरकार पर हरियाणा के हिस्से का नदी का पानी देने के लिए दबाव बनाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड