खेल की खबरें | हरियाणा ने सीनियर महिला टी20 चैम्पियनशिप में पंजाब को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान शेफाली वर्मा के 23 गेंद में 50 रन की मदद से हरियाणा ने सीनियर महिला टी20 चैम्पियनशिप में पंजाब को तीन विकेट से हरा दिया ।

रांची, 18 अप्रैल कप्तान शेफाली वर्मा के 23 गेंद में 50 रन की मदद से हरियाणा ने सीनियर महिला टी20 चैम्पियनशिप में पंजाब को तीन विकेट से हरा दिया ।

हरमनप्रीत ने 38 गेंद में नाबाद 64 रन बनाकर पंजाब को 20 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन तक पहुंचाया ।

हरियाणा ने चार गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया । शेफाली ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़े । वहीं सुमन गूलिया ने 25 गेंद में 31 और मानसी जोशी ने 16 गेंद में नाबाद 25 रन बनाये ।

राजकोट में गत चैम्पियन रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को 64 रन से हराया ।

एस मेघना के 40 गेंद में 47 और स्वागतिका रथ के 44 गेंद में 69 रन की मदद से रेलवे ने चार विकेट पर 181 रन बनाये । नियमित कप्तान मिताली राज ने यह मैच नहीं खेला जिनकी जगह स्नेह राणा ने कप्तानी की ।

जवाब में हिमाचल की टीम 19.2 ओवर में 117 रन पर आउट हो गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला