देश की खबरें | हरियाणा एथलेटिक्स कोच ने खेल मंत्री पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने बृहस्पतिवार को खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने बृहस्पतिवार को खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया और स्वतंत्र जांच की मांग की।

महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व हॉकी कप्तान और कुरुक्षेत्र में पिहोवा से मौजूदा भाजपा विधायक सिंह ने सबसे पहले उन्हें एक जिम में देखा था और फिर इंस्टाग्राम पर उनसे संपर्क किया।

महिला ने, हालांकि दावा किया कि उनके पास सिंह द्वारा भेजे गए संदेशों का रिकॉर्ड नहीं है, क्योंकि सिंह ने उन्हें ‘‘डिसैपियरिंग मोड’’ में भेजा था। कोच ने यहां विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के एक संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाए।

शाम को अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि महिला ने इनेलो कार्यालय से आरोप लगाए है। उन्होंने इसे साजिश बताया।

मंत्री ने कहा कि वह उनकी छवि बिगाड़ने के लिए महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

इस बीच, इनेलो ने मांग की कि मनोहर लाल खट्टर सरकार फौरन संदीप सिंह को बर्खास्त करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now