देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल, ओडिशा ट्रेन हादसा पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रतन लाल कटारिया और ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

चंडीगढ़, 25 अगस्त हरियाणा विधानसभा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रतन लाल कटारिया और ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया।

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं अंबाला से सांसद रहे रतन लाल कटारिया का मई में निधन हो गया था।

सदन ने सिक्किम के पूर्व राज्यपाल चौधरी रणधीर सिंह और हरियाणा के पूर्व मंत्री जय नारायण खुंडिया को भी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता मनोहर लाल खट्टर ने उनके निधन का उल्लेख किया। इसके बाद विधानसभा के सदस्यों ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट मौन रखा।

विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी कांग्रेस की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\