एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा चुनाव: पंचकूला में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र शनिवार को पंचकूला में शुरू हुआ।

देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा चुनाव: पंचकूला में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र शुरू

चंडीगढ़, 29 जून हरियाणा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र शनिवार को पंचकूला में शुरू हुआ।

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित सत्र के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और वरिष्ठ नेता सौदान सिंह मौजूद हैं।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि दोपहर के सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनावी रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के अलावा शाह पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेंगे।

बैठक में राज्य स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से करीब 4,500 पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के प्रथम सत्र में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल एवं धर्मबीर सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, वरिष्ठ नेता ओ पी धनखड़, राम बिलास शर्मा, मंत्री मूलचंद शर्मा, जे पी दलाल, कंवर पाल एवं असीम गोयल, कई विधायक, पूर्व मंत्री व अन्य नेता उपस्थित हैं।

पार्टी ने कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया है। इसमें राज्य सरकार की विभिन्न पहल और योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा, जिनमें घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम मासिक शुल्क समाप्त करना और 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने शुक्रवार को दावा किया था कि लोग सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं से खुश है और जनता ने भाजपा को सत्ता में बरकरार रखने का मन बना लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).