एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत की 16 साल की एक लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद युवक ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

चंडीगढ़, 31 जुलाई हरियाणा के पानीपत की 16 साल की एक लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद युवक ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने लड़की से सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिये दोस्ती की और फिर वह उससे मिलने पानीपत आया।

चांदनी बाग के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया, ‘‘उसने लड़की को स्कूल के बाहर से वाहन में बैठाया और उसे सहारनपुर के एक होटल में ले गया, जहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।’’

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने लड़की को वापस पानीपत छोड़ दिया।

प्रभारी ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).