देश की खबरें | हरियाणा ने बजट सत्र के अंतिम दिन अपना राज्य गीत अपनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अपना राज्य गीत अपना लिया। राज्य विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को ध्वनिमत के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
चंडीगढ़, 28 मार्च हरियाणा ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अपना राज्य गीत अपना लिया। राज्य विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को ध्वनिमत के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीत के निर्माण में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य के 2.80 करोड़ लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने कहा कि यह गीत हरियाणा की प्रगति, विकास और मूल्यों को दर्शाता है तथा संवेदनशीलता, कड़ी मेहनत और यहां की धरती के प्रति निष्ठा का संदेश देता है।
सैनी ने राज्य गीत के लिए भी राष्ट्रगान के समान दिशानिर्देश बनाए जाने का सुझाव दिया।
इस प्रस्ताव को सबसे पहले पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में पेश किया था। सैनी ने बताया कि सदन में यह गीत बजाया गया और सदस्यों के सुझावों को अंतिम संस्करण में शामिल किया गया, जिसे अब आधिकारिक रूप से अपना लिया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा 1966 में एक अलग राज्य बना था, लेकिन अभी तक इसका कोई आधिकारिक राज्य गीत नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)