देश की खबरें | हरियाणा के एडीजीपी ओ.पी. सिंह ने अधिकारियों से मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ओ.पी. सिंह ने मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान को कारगर बनाने के लिए कार्रवाई योग्य मानवीय और प्रौद्योगिकी जनित खुफिया सूचना के महत्व को रेखांकित किया है।

चंडीगढ़, दो सितंबर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ओ.पी. सिंह ने मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान को कारगर बनाने के लिए कार्रवाई योग्य मानवीय और प्रौद्योगिकी जनित खुफिया सूचना के महत्व को रेखांकित किया है।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नवनियुक्त अधिकारी सिंह ने कहा है, ''बीते तीन वर्षों के मामलों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों की खुफिया सूचनाओं की जांच करने से हमें शीर्ष 100 आदतन अपराधियों के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारी रणनीति उनकी पहचान कर पकड़ने की होगी।

एचएसएनसीबी के अधिकारियों के साथ पंचकुला में अपनी पहली बैठक में एडीजीपी ने मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में उनके कार्यों की सराहना की और मादक पदार्थ के खिलाफ ठोस उपायों के लिए एक दृष्टि प्रस्तुत की।

सिंह ने एचएसएनसीबी की उपलब्धि की भी सराहना की, जिसमें जनवरी से अगस्त के बीच स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के 280 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने साइबर क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल और हिसार में स्थित सभी पांच एचएसएनसीबी केंद्रों में विशेष साइबर इकाइयों की स्थापना का निर्देश दिया है।

सिंह ने कहा,''प्रत्येक इकाई एक माह में कम से कम पांच कार्रवाई योग्य खुफिया रिपोर्ट जारी करेगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान