देश की खबरें | हरियाणा: मुरथल के दो ढाबों के 75 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों की तलाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा स्थित सोनीपत के मुरथल में दो प्रसिद्ध ढाबों के 75 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद, जिला प्रशासन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम बड़े स्तर पर शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, चार सितंबर हरियाणा स्थित सोनीपत के मुरथल में दो प्रसिद्ध ढाबों के 75 कर्मचारियों की जांच में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद, जिला प्रशासन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का काम बड़े स्तर पर शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने बताया कि अन्य ढाबों के कर्मचारियों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।

पुनिया ने संवाददाताओं से कहा कि अमरीक-सुखदेव ढाबे के 65 और गरम धरम ढाबे के 10 कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अगले आदेश तक दोनों ढाबों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

दोनों ढाबे दिल्ली से 50 किलोमीटर दूर सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर समस्त ढाबों को ग्राहकों की संख्या और उनके संपर्क का ब्यौरा दर्ज करने को कहा गया था।

उन्होंने कहा, “इनके आधार पर हम उन ग्राहकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में इन दोनों ढाबों में खाना खाया।”

सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एस पुनिया ने कहा कि सुखदेव ढाबे पर संक्रमित पाए गए अधिकांश कर्मचारी वह हैं जो हाल ही में बिहार से आए हैं।

सीएमओ ने फोन पर पीटीआई- से कहा, “वे ढाबे के पास कॉलोनी में रहते हैं और हम उनके संपर्क में आए सभी स्थानीय लोगों का पता लगा रहे हैं और उनकी जांच कर रहे हैं। इसके अलावा हमने इस संबंध में बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सूचित किया है क्योंकि संक्रमण का शिकार हुए लोग वहां भी लोगों के संपर्क में आ सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\