Haryana: पलवल जिले के एक गांव में दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ किया रेप, फिर गला घोंटकर मार डाला
हरियाणा में पलवल जिले के एक गांव में 22 साल के युवक ने सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को तब हुई जब बच्ची का पड़ोसी आनंद उसे लालच देकर अपने साथ पास के खेत में ले गया और वहां यह जुर्म किया.
चंडीगढ़, 26 मई. हरियाणा (Haryana) में पलवल (Palwal) जिले के एक गांव में 22 साल के युवक ने सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को तब हुई जब बच्ची का पड़ोसी आनंद उसे लालच देकर अपने साथ पास के खेत में ले गया और वहां यह जुर्म किया. उस वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे. पुलिस के मुताबिक, उसने शव को एक गड्डे में फेंक दिया. यह भी पढ़ें- खुद को 'भगवान' बताने वाले तपस्वी बाबा योगेंद्र मेहता ने किया 4 महिलाओं का रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार.
उन्होंने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता घर आए और उन्हें बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बाद में बच्ची का शव मिला. थानेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.
उन्होंने बताया कि आरोपी एक मजदूर है और मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है. मुंडकाती थाने में बलात्कार और अपहरण तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों में एक मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

