Tokyo Paralympics 2020: हरविंदर सिंह ने जीता कांस्य, पैरालम्पिक तीरंदाजी में भारत को मिला पहला पदक!

Tokyo Paralympics 2020: हरविंदर सिंह ने पैरालम्पिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया जिन्होंने पुरूषों के व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक के लिये रोमांचक शूटआफ में कोरिया के किम मिन सू को मात दी .

हरविंदर सिंह (Photo Credits: Twitter)

Tokyo Paralympics 2020: हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) ने पैरालम्पिक (Paralympic) की तीरंदाजी स्पर्धा (archery competition) में भारत (India) को पहला पदक दिलाया जिन्होंने पुरूषों के व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक (bronze medal) के लिये रोमांचक शूटआफ में कोरिया (Korea) के किम मिन सू (Kim min su) को मात दी .दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी सिंह ने 2018 पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था .पटियाला (Patiyala) स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University)  में अर्थशास्त्र के छात्र सिंह ने कांस्य पदक के प्लेआफ में 5 .3 से बढत बना ली थी लेकिन कोरियाई तीरंदाज ने पांचवां सेट जीतकर मुकाबले को शूटआफ में खींचा.

यह भी पढे: Tokyo Paralympics 2020: तीरंदाज Harvinder Singh पुरुष एकल Recurve Open के सेमीफाइनल में पहुंचे

सिंह ने परफेक्ट 10 लगाया जबकि किम 8 ही स्कोर कर सके.  सिंह ने 26 . 24, 27 . 29, 28 . 25, 25 . 25, 26 . 27, 10 . 8 से जीत दर्ज की.सेमीफाइनल में वह अमेरिका के केविन माथेर से 4 . 6 से हार गए थे.पहले दौर में सिंह ने इटली के स्टेफानो ट्राविसानी की चुनौती शूटआउट में 6-5 (10-7) से समाप्त की. वह तीसरे सेट में सात का निशाना लगाकर 4-0 की बढ़त गंवा बैठे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 5-5 से बराबरी की और शूट ऑफ में पहुंचे.

हरियाणा के कैथल गांव के सिंह ने टाई ब्रेकर में परफेक्ट 10 का निशाना लगाकर इसमें जीत हासिल की जबकि प्रतिद्वंद्वी केवल सात का ही निशाना लगा सका.इसके बाद उन्होंने रूसी पैरालंपिक समिति के बाटो सिडेंडरझिएव को 6 . 5 से हराया. मुकाबले में 0 . 4 से पिछड़ने के बाद उन्होंने 5 . 5 से बराबरी की और शूटआफ में 8 . 7 से जीत दर्ज की.क्वार्टर फाइनल में उन्होंने तीन बार के पैरालम्पियन जर्मनी के माइक जारजेवस्की को 6 . 2 से हराया.मध्यम वर्ग किसान परिवार के सिंह जब डेढ़ साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था और स्थानीय डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया जिसका प्रतिकूल असर पड़ा और तब से उनके पैरों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें