एजेंसी न्यूज

हैरी और मेगन ने चार समाचार पत्रों को काली सूची में डाला

द सन, डेली मेल, मिरर और एक्सप्रेस को लिखे पत्र में दंपत्ति ने कहा कि इन समाचार पत्रों के साथ ‘किसी भी तरह का संबंध और जुड़ाव नहीं’ रखा जाएगा।

हैरी और मेगन ने चार समाचार पत्रों को काली सूची में डाला

लंदन, 20 अप्रैल (एएफपी) ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल ने ब्रिटेन के चार समाचारपत्रों को रविवार को काली सूची में डालते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने ‘ अतार्किक, झूठी और आक्रामक’ खबरें प्रकाशित कीं।

द सन, डेली मेल, मिरर और एक्सप्रेस को लिखे पत्र में दंपत्ति ने कहा कि इन समाचार पत्रों के साथ ‘किसी भी तरह का संबंध और जुड़ाव नहीं’ रखा जाएगा।

फाइनेंशियल टाइम्स के संवाददाता मार्क डी स्टेफानो ने ट्विटर पर यह पत्र साझा किया है जिसमें कहा गया है, ‘‘ यह नीती आलोचना से भागने के लिए नहीं है। यह सार्वजनिक तौर पर बातचीत बंद कराने या सही रिपोर्ट को दबाने के लिए नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तेमाल उनके : समाचारपत्रों : अपने फायदे और खबरों को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने के लिए नहीं होने देना चाहते हैं।

हालांकि अखबार ने इस पत्र को मीडिया के बड़े हिस्से पर अप्रत्याशित हमला बताया है।

हैरी और मेगन ने इस साल की शुरुआत में शाही जिम्मेदारियों से खुद को अलग करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).