विदेश की खबरें | हैरिस ने मतदाताओं से कहा, अदालत में न्यायाधीश नियुक्त करने के ट्रम्प के प्रयास से निराश न हों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हैरिस ने कहा, ‘‘हम हार नहीं मानेंगे और हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

हैरिस ने कहा, ‘‘हम हार नहीं मानेंगे और हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस बीमारी को नहीं फैलने देंगे जिसको राष्ट्रपति ट्रम्प ने राष्ट्रपति के पद और कांग्रेस में फैलाने की कोशिश की है, जिसने हमारी राजनीति को अपंग बना दिया है और अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है। ट्रम्प अब यह बीमारी यूनाइटेड स्टेट्स सुप्रीम कोर्ट में भी फैला रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Shahbaz Sharif Arrested: पाकिस्तान पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार.

उन्होंने यह टिप्पणी उत्तरी कैरोलिना में की है।

गौरतलब है कि इसी महीने न्यायमूर्ति रूथ बेडर गिन्सबर्ग की मृत्यु के बाद सर्वोच्च अदालत में न्यायाधीश की एक सीट खाली हो गई। डेमोक्रेट की ओर से चुनावी मैदान में उतरी हैरिस सीनेट की न्यायिक समिति की सदस्य भी हैं जिसके तौर पर वह न्यायाधीश के पद के लिए नामित उम्मीदवारों की जांच में प्रत्यक्ष भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़े | आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, अब तक 18 की मौत.

उम्मीद की जा रही है कि चुनाव की तारीख से लगभग तीन सप्ताह पहले 12 अक्टूबर को समिति ट्रम्प द्वारा नामित एमी कोनी बैरेट के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी।

राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन और उनकी सहयोगी हैरिस का कहना है कि सीट तब तक नहीं भरी जानी चाहिए जब तक अमेरिकी अपना अगला राष्ट्रपति नहीं चुन लेते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\