India Beat Belgium, FIH Pro League Hockey 2022-23: एफआईएच प्रो लीग हॉकी में हरमनप्रीत के दो गोल के बदौलत भारत ने बेल्जियम को 5-1 से रौंदा

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर उलटफेर करते हुए एफआईएच प्रो लीग में अपने यूरोपीय चरण में लगातार हार के बाद शाानदार वापसी की.

हॉकी टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

India Beat Belgium, FIH Pro League Hockey 2022-23: लंदन, दो जून कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर उलटफेर करते हुए एफआईएच प्रो लीग में अपने यूरोपीय चरण में लगातार हार के बाद शाानदार वापसी की. मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ने मैच के पहले ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी और फिर हरमनप्रीत (20वें और 29वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दाग दिए. यह भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम की नजरें पहले जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब पर

अमित रोहिदास (28वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (59वें मिनट) ने भारत के लिए अन्य दो गोल किए.

बेल्जियम के लिए चौथे क्वार्टर के पहले ही मिनट में विलियम घिसलेन (45वें मिनट) ने गोल किया.

भारतीय टीम प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष टीम के तौर पर यूरोप पहुंची थी. लेकिन यूरोपीय चरण के शुरुआती मैच में 26 मई को बेल्जियम से 1-2 से हार गयी और फिर अगले दिन उसे ब्रिटेन से 2-4 से पराजय झेलनी पड़ी.

अब भारत का सामना शनिवार को फिर ब्रिटेन से होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\