देश की खबरें | वालेंशिया में पांच देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी संभालेंगे हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह 15 से 22 दिसंबर तक स्पेन के वालेंशिया में होने वाले पांच देशों के टूर्नामेंट में भारत की 24 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे ।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह 15 से 22 दिसंबर तक स्पेन के वालेंशिया में होने वाले पांच देशों के टूर्नामेंट में भारत की 24 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे ।

टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है । सुमित और अमित रोहिदास उपकप्तान होंगे ।

यह टूर्नामेंट 2023 . 24 हॉकी प्रो लीग सत्र की तैयारी के लिये अहम होगा । इसमें भारत का सामना स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और बेल्जियम से होगा ।

गोलकीपिंग में पी आर श्रीजेश और कृशन बी पाठक के साथ सूरज करकेरा भी होंगे । डिफेंस की कमान हरमनप्रीत, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, रोहिदास, वरूण कुमार, सुमित , संजय और नीलम संजीप सेस के हाथ में होगी ।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा कि इस टूर्नामेंट से युवाओं को दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का दबाव अनुभव करने का मौका मिलेगा ।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों सहित संतुलित टीम है । टूर्नामेंट में हमें विभिन्न चीजें आजमाने का मौका मिलेगा । इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों को दुनिया की श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने का दबाव अनुभव करने का मौका भी मिलेगा ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले अगले चार महीने काफी अहम हैं और हमें कदम दर कदम आगे बढना होगा ।’’

भारतीय टीम :

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, कृशन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) , जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, वरूण कुमार, सुमित , संजय और नीलम संजीप सेस

मिडफील्डर : यशदीप सिवाच, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, रविचंद्र सिंह मोइरांगथम

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह , अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, कार्ति सेल्वम, दिलप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\