देश की खबरें | हरमनप्रीत, मंधाना, दीप्ति बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध की शीर्ष श्रेणी में बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को सोमवार को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को सोमवार को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।

तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी ग्रेड बी में बनाए रखा गया है लेकिन पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना अनुबंध बरकरार नहीं रख पाई।

युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल, तेज गेंदबाज टिटास साधु और अरुंधति रेड्डी, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और विकेटकीपर उमा छेत्री को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। उन्हें यास्तिका भाटिया, राधा यादव, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के साथ ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

जिन खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिल पाई उनमें मेघना सिंह, देविका वैद्य, सब्बीनेनी मेघना, अंजलि सरवानी और हरलीन देयोल शामिल हैं।

केंद्रीय अनुबंध में ए श्रेणी में शामिल महिला क्रिकेटर को सालाना 50 लाख, बी श्रेणी की क्रिकेटर को 30 लाख और सी श्रेणी की क्रिकेटर को 10 लाख रुपए मिलते हैं।

बीसीसीआई अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :

ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा।

ग्रेड बी: रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शेफाली वर्मा।

ग्रेड सी: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\