खेल की खबरें | हरमनप्रीत मुंबई इंडियन्स की कप्तान नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को शनिवार से शुरू हो रहे पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए बुधवार को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
मुंबई, एक मार्च भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को शनिवार से शुरू हो रहे पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए बुधवार को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
दक्षिण अफ्रीका में हाल में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2023 के दौरान 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत को पिछले महीने नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।
डब्ल्यूपीएल चार मार्च से मुंबई में दो स्थानों - डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने बुधवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान नियुक्त करके हम रोमांचित हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम की कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को उसकी कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई। चार्लोट (एडवर्ड्स) और झूलन (गोस्वामी) के सहयोग से वह (हरमनप्रीत) हमारी महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगी।’’
इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स मुंबई की मुख्य कोच जबकि दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टीम की गेंदबाजी कोच और मेंटोर (मार्गदर्शक) हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

