देश की खबरें | इंग्लैंड दौरे के लिये हार्दिक के नाम पर विचार नहीं, कुलदीप और सैनी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिटनेस समस्याओं से पार पा चुके हरफनमौला रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की 20 सदस्यीय टेस्ट टीम में वापसी की है जबकि हार्दिक पंड्या के नाम पर विचार नहीं किया गया ।

नयी दिल्ली, सात मई फिटनेस समस्याओं से पार पा चुके हरफनमौला रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की 20 सदस्यीय टेस्ट टीम में वापसी की है जबकि हार्दिक पंड्या के नाम पर विचार नहीं किया गया ।

चोटों के कारण इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी टीम में वापसी की है । इन तीनों को आस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी ।

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में टीम का हिस्सा रहे हार्दिक खेल नहीं सके थे । वह अभी भी गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं लिहाजा उनका चयन नहीं किया गया । वह छोटे प्रारूपों में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह पा सकते हैं लेकिन टेस्ट टीम में चुने जाने के लिये उन्हें गेंदबाजी करनी होगी ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ हार्दिक पंड्या अभी गेंदबाजी करने की हालात में नहीं है । इंग्लैंड के खिलाफ उसे टीम में रखा गया ताकि वह गेंदबाजी का भार संभालने के लिये तैयारी कर सके लेकिन वह प्रयोग चला नहीं । इसलिये टेस्ट क्रिकेट के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया गया ।’’

चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अर्जन नगवासवाला को भी स्टैंडबाय के तौर पर टीम में रखा है ।

सलामी बल्लेबाज ईश्वरन और तेज गेंदबाज आवेश इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान भी टीम में थे । वहीं प्रसिद्ध और गुजरात के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जन को अतिरिक्त गति के कारण चुना गया । अर्जन ने 2018 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण के बाद 16 मैचों में 62 विकेट लिये हैं ।

अपेंडिक्स का आपरेशन कराने वाले के एल राहुल और कोरोना संक्रमित रिधिमान साहा को टीम में रखा गया है बशर्ते वे पूरी तरह फिट हो जायें ।

खराब फॉर्म से जूझ रहे स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अपेक्षा के अनुरूप टीम से बाहर कर दिया गया है । अक्षर पटेल तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम में हैं ।वहीं सीमित ओवरों में शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी साव चयनकर्ताओं को नहीं लुभा सके । भुवनेश्वर कुमार को फिटनेस समस्या के कारण नहीं चुना गया ।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून को साउथम्पटन में खेला जायेगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होगी । दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त को लाडर्स पर, तीसरा 25 से 29 अगस्त को लीड्स में, चौथा दो से छह सितंबर को ओवल पर और पांचवां 10 से 14 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जायेगा ।

भारतीय टीम :

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिट होने पर), रिधिमान साहा (फिट होने पर)।

स्टैंडबाय : अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान , अर्जन नगवासवाला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\