देश की खबरें | अमीर शेख नवाफ के निधन पर शोक जताने कुवैत पहुंचे हरदीप पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शोक जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के तौर पर रविवार को कुवैत पहुंचे।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शोक जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के तौर पर रविवार को कुवैत पहुंचे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुरी कुवैत के नए अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शोक व्यक्त करने वाले निजी पत्र भी सौंपेंगे।

कुवैत के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को घोषणा की कि अमीर जबर अल-सबा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत दुख की घड़ी में कुवैत के नेतृत्व और लोगों के साथ है।’’ मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी देश में भारतीय प्रवासी समुदाय को उनकी कमी खलेगी।

भारत ने दिवंगत नेता अमीर जबर अल-सबा के सम्मान में रविवार को ‘‘राजकीय शोक’’ घोषित किया।

मंत्रालय ने रविवार को कहा कि शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन से कुवैत ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है जो देश को प्रगति तथा समृद्धि की ओर लेकर गए।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘सरकार और भारत के लोग कुवैत के शासक महामहिम अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के 16 दिसंबर को हुए निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार और लोगों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए 17 दिसंबर को प्रधामनंत्री के विशेष दूत के तौर पर कुवैत की यात्रा कर रहे हैं।’’

विदेश मंत्रालय ने भारत-कुवैत संबंधों को मजबूत बनाने में दिवंगत अमीर की भूमिका का भी जिक्र किया।

उसने कहा, ‘‘भारत और कुवैत ने दिवंगत अमीर के नेतृत्व में करीबी और मैत्रीपूर्ण रिश्ते बनाए रखे। वह दोनों देशों के लोगों के परस्पर लाभ के लिए द्विपक्षीय भागीदारी को मजबूत बनाने और मार्गदर्शन करने में दृढ़ रहे।’’

पुरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह खाड़ी देश में भारतीय राजदूत और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ अमीर के निधन पर सम्मान स्वरूप दो मिनट का मौन रखने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

पुरी ने कहा, ‘‘मैं कुवैत के नए अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की ओर से निजी संवेदना पत्र देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में कुवैत आया हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\