देश की खबरें | अजित दादा पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं, इस बात से खुश हूं: सुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार की इस इच्छा पर बृहस्पतिवार को प्रसन्नता प्रकट की कि वह पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं।

मुंबई, 22 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार की इस इच्छा पर बृहस्पतिवार को प्रसन्नता प्रकट की कि वह पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि अधिक नेताओं का संगठन में शामिल होना अच्छा संकेत है। इससे राकांपा कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा।

सुले ने कहा, “पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने (पार्टी) संगठन में काम किया है। मुझे खुशी है कि अजित दादा ने संगठन में काम करने की इच्छा जताई है।”

अजित पवार को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सुले ने कहा, ''यह पार्टी का आंतरिक मामला है।''

उन्होंने कहा, “सेवा, सम्मान और स्वाभिमान राकांपा के आदर्श हैं।”

सुले ने कहा, एक बहन के तौर पर वह चाहती हैं कि उनके भाई (अजित पवार) की सभी आकांक्षाएं पूरी हों।

अजित पवार ने बुधवार को अपील की थी कि राकांपा नेतृत्व उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करके पार्टी संगठन में कोई भूमिका सौंपे।

पवार ने मुंबई में आयोजित राकांपा के 24 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में यह मांग रखी, जिसमें उनके चाचा शरद पवार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

अजित पवार ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सरकार गिरने के बाद पिछले वर्ष जुलाई में नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभाला था। तत्कालीन एमवीए सरकार में वह उपमुख्यमंत्री थे। शिवसेना में विद्रोह के कारण तत्कालीन एमवीए सरकार गिर गयी थी।

गौरतलब है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी थी, जबकि दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को उन्होंने अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान