खेल की खबरें | जीत में योगदान देने की खुशी है: कृष्णा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में चार ओवर में सिर्फ 19 रन पर दो विकेट लेकर गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि टीम की जीत में योगदान देकर वह काफी खुश है।

अहमदाबाद, दो मई सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में चार ओवर में सिर्फ 19 रन पर दो विकेट लेकर गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि टीम की जीत में योगदान देकर वह काफी खुश है।

गुजरात टाइटंस ने छह विकेट पर 224 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 186 रन पर रोकर 38 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

कृष्णा के नाम टूर्नामेंट में अब 19 विकेट हो गये और वह अब ‘पर्पल कैप’धारी बन गये है।

अपनी किफायती गेंदबाजी से मैन ऑफ द मैच चुने गये कृष्णा ने पुरस्कार समारोह में पर्पल कैप के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘यह ज्यादा मायने नहीं रखता है । हमारे लिए आज मैच को जीतना जरूरी थी। मैं इस जीत में अपनी ओर से अहम योगदान देकर खुश हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इस मैच से पहले अच्छा ब्रेक मिला था। पिछली बार इस तरह की ब्रेक के बाद हम मैच जीतने में विफल रहे थे लेकिन इस बाद परिणाम को अपने पाले में कर खुश हूं।’’

कृष्णा ने कहा, ‘‘मैं ऐसा (अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी) कह सकता हूं। मेरा गेंद पर नियंत्रण अच्छा है। मैं ऐसी ही तैयारी के साथ मैदान पर आता हूं। मेरी तैयारी इसी पर होती है कि गेंद को कैसे नियंत्रित रखना है। मेरे आसपास कई अनुभवी लोग हैं जो बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल चुके हैं। उनसे काफी मदद मिलती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\