देश की खबरें | हंसा ने टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हितों संबंधी सूचना छिपाई: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत में कथित टीआरपी घोटाला मामले में मंगलवार को दायर पुलिस के आरोप पत्र में कहा गया है कि हंसा रिसर्च की होल्डिंग कंपनी के विभिन्न टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हित हैं, लेकिन उसने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के साथ यह सूचना साझा नहीं की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 नवंबर मुंबई की एक अदालत में कथित टीआरपी घोटाला मामले में मंगलवार को दायर पुलिस के आरोप पत्र में कहा गया है कि हंसा रिसर्च की होल्डिंग कंपनी के विभिन्न टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हित हैं, लेकिन उसने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के साथ यह सूचना साझा नहीं की।

कथित टीआरपी घोटाले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा के विशेष जांच दल ने मजिस्ट्रेट की अदालत में 1,400 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: अयोध्या का एयरपोर्ट भगवान राम के नाम पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी.

दस्तावेजों में कहा गया है कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हंसा रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड की नियंत्रक कंपनी हंसा विजन प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न टीवी चैनलों के साथ वाणिज्यिक हित हैं, लेकिन उसने बार्क को यह जानकारी नहीं दी।

कथित टीआरपी घोटाला पिछले महीने तब सामने आया था, जब रेटिंग एजेंसी बार्क ने ‘हंसा रिसर्च ग्रुप’ के जरिए यह शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ टेलीविजन चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका, कहा- चक्रवाती तूफान ‘निवार’ अगले 12 घंटों में भीषण रूप ले सकती है.

‘व्यूअरशिप डेटा’ (कितने दर्शक कौन सा चैनल देख रहे हैं और कितने समय तक देख रहे हैं) दर्ज करने के लिए मापक यंत्र लगाने की जिम्मेदारी ‘हंसा’ को दी गई थी।

टीआरपी काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस पर चैनलों का विज्ञापन राजस्व निर्भर करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज