एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हैंस, मूसली ने भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस को पांच विकेट पर 413 रन तक पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टॉम हैंस के नाबाद 171 रन की मदद से इंग्लैंड लायंस ने मुकेश कुमार के दिये झटकों से उबरते हुए भारत ए के खिलाफ अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को चाय तक पांच विकेट पर 413 रन बना लिये ।

खेल की खबरें | हैंस, मूसली ने भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस को पांच विकेट पर 413 रन तक पहुंचाया

कैंटरबरी, एक जून टॉम हैंस के नाबाद 171 रन की मदद से इंग्लैंड लायंस ने मुकेश कुमार के दिये झटकों से उबरते हुए भारत ए के खिलाफ अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को चाय तक पांच विकेट पर 413 रन बना लिये ।

हैंस ने छठे विकेट की अटूट साझेदारी में डैन मूसली (48) के साथ 144 रन जोड़ लिये हैं ।

दूसरे सत्र में भारत ए के गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला । अब तक 271 गेंद खेल चुके हैंस और इंग्लैंड के लिये तीन वनडे तथा चार टी20 खेल चुके मूसली ने भारतीय आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए मैदान के चारों ओर रन बनाये ।

इससे पहले तेज गेंदबाज मुकेश के तीन विकेट की मदद से भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के पांच विकेट 333 रन पर ले लिये थे ।मुकेश ने मैक्स होल्डन (101 गेंद में 101 रन), लायंस के कप्तान जेम्स रियू (आठ) और रेहान अहमद (तीन) के विकेट चटकाये ।

होल्डन ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमाया जबकि रियू पगबाधा आउट हुए । अहमद ने दूसरी स्लिप में सरफराज खान को कैच दिया ।

इंग्लैंड लायंस ने 14 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिये । इससे पहले हैंस और गोल्डन ने तीसरे विकेट के लिये 181 रन जोड़े थे ।

इंग्लैंड के पूर्व अंडर 19 कप्तान होल्डन ने 99 गेंद में शतक पूरा किया । भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन के शिष्य हैंस ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).