खेल की खबरें | हंपी, जिनर को फिडे महिला ग्रां प्री में संयुक्त बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की कोनेरू हंपी और चीन की झू जिनर ने मंगलवार को यहां फिडे ग्रां प्री 2024-25 (पुणे चरण) शतरंज टूर्नामेंट में आठवें दौर में बाद समान छह अंक के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।

पुणे, 22 अप्रैल भारत की कोनेरू हंपी और चीन की झू जिनर ने मंगलवार को यहां फिडे ग्रां प्री 2024-25 (पुणे चरण) शतरंज टूर्नामेंट में आठवें दौर में बाद समान छह अंक के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।

हंपी ने कड़े मुकाबले में एलिना काशलिन्सकाया को ड्रॉ पर रोका जबकि जिनर ने भारत की दिव्या देशमुख को हराया। इस हार के बावजूद दिव्या पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पोलिना शुवालोवा 4.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

डी हरिका और मेलिया सेलोम की बाजी टूर्नामेंट में पहला मुकाबला रहा जिसमें 100 से अधिक चाल चली गईं। यह मुकाबला हालांकि ड्रॉ रहा।

वैशाली रमेशबाबू ने भी नूरग्युल सेलिमोवा से ड्रॉ खेला।

बुधवार को अंतिम दौर में हंपी का सामना सेलिमोवा से होगा जबकि दिव्या की भिड़ंत काशलिन्सकाया से होगी। जिनर और शुवालोवा आमने-सामने होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\