विदेश की खबरें | लेबनान में इजराइली ड्रोन हमले में हमास के सदस्य की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमास ने एक बयान में कहा कि हमास की सैन्य शाखा का सदस्य खालिद अहमद अल-अहमद इस हमले में उस समय मारा गया जब वह सुबह की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहा था।
हमास ने एक बयान में कहा कि हमास की सैन्य शाखा का सदस्य खालिद अहमद अल-अहमद इस हमले में उस समय मारा गया जब वह सुबह की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहा था।
इजराइल की सेना ने पुष्टि की कि उसने अल-अहमद को निशाना बनाया था। उसने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में हमास का कमांडर था और इजराइल पर किए गए कई हमलों में शामिल था।
इजराइली सेना 19 महीने से अधिक समय से लेबनान में हमास के सदस्यों को निशाना बना रही है, जहां हमास की सैन्य मौजूदगी है।
सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से समूह ने लेबनान से रॉकेट हमले भी किए हैं और हाल के हफ्तों में लेबनानी अधिकारियों ने इजराइल की ओर रॉकेट दागने के संदेह में हमास से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है।
लेबनानी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते हमास को चेतावनी दी थी कि अगर उसने लेबनान से कोई हमला किया तो उसे “कठोर कार्रवाई” का सामना करना पड़ेगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)